• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम* *प्रमुख मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात, महिला पुलिस कर्मचारियों की भी लगाई गई ड्यूटी*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 4, 2026
in कटनी
0
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम* *प्रमुख मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात, महिला पुलिस कर्मचारियों की भी लगाई गई ड्यूटी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अस्थाई कंट्रोल रूम से ‘तीसरी आंख’ के जरिए संदिग्ध गतिविधियों एवं भीड़ पर रखी जा रही नजर*
*सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी पुलिस की विशेष नजर : पुलिस अधीक्षक*
कटनी/श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कटनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना, धार्मिक कार्यक्रमों, झांकियों एवं मध्य रात्रि के समय श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
*प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात*
जिले के प्रमुख मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस कर्मचारी मंदिर परिसरों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर होने वाली जेबतराशी, छीना-झपटी एवं चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस विशेष रूप से सतर्क रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
*अस्थाई कंट्रोल रूम से ‘तीसरी आंख’ के जरिए निगरानी*
जन्माष्टमी पर्व के दौरान प्रमुख मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ‘तीसरी आंख’ की नजर रखते हुए मंदिर परिसरों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ की स्थिति, संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आकस्मिक स्थिति सामने आने पर संबंधित पुलिस टीम को तत्काल अलर्ट कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम*
जन्माष्टमी पर्व के दौरान मंदिरों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
श्रद्धालुओं की संख्या एवं यातायात की स्थिति के अनुसार आवश्यकतानुसार यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। मंदिरों के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने अथवा यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
*पुलिस अधीक्षक ने स्वयं लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सत्य नारायण मंदिर पहुंचकर स्वयं भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
*श्रद्धालुओं से कटनी पुलिस की अपील*
कटनी पुलिस जिले के सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे शांतिपूर्वक, श्रद्धापूर्वक एवं आपसी भाईचारे के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाएं तथा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल फोन, पर्स, आभूषण एवं अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। छोटे बच्चों को अपने साथ रखें तथा उन्हें अकेला न छोड़ें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी अथवा पुलिस को दें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सेठानी घाट स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया…

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सेठानी घाट स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.