पदभार ग्रहण करने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने सीएमओ का किया स्वागत
भिंड. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गुडडू संजय वाल्मीकि ने यूनियन के पदाधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ नवीन पदस्थापना हुए सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती से मुलाकात कर स्वागत किया तथा ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी कर्मी योजना के तहत विनियमित किए जाने का आदेश 07.10.2016 में किया था। उक्त आदेश का पालन निकाय के द्वारा लगभग 4 साल 5 माह किया गया तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को अप्रैल 2024 में महंगाई भत्ता का लाभ भी विलम्ब से दिया गया है जिससे कर्मचारियों को आर्थिक क्षति पहुंची है।जिसके कारत मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर में रिट याचिका दायर क्रमांक 28720/2026 प्रदीप वाल्मीक बनाय मध्यप्रदेश शासन व अन्य दायर की थी। उक्त रिट याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीएमओ को एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को समय से न्यूनतम मजदूरी दर से वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तथा स्थाई सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त का भुगतान निकाय के अधिकारियों के द्वारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है। सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगे जायज है इनका शीघ्र निराकरण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रजत बंटी पाथरे, संभागीय अध्यक्ष प्रदीप धौलपुरिया, जिला अध्यक्ष लालजी करोसिया, रिंकू भैरूआ, बंटी चंद्रकिशोर वाल्मीकि, राजू, वीरू आदि मौजूद रहे।


