बरगी बांध अलर्ट कल सुबह 11 बजे खोले जा सकते हैं जल निकासी के लिए गेट.
दिनांक 02/09/2026 प्रातः 8 बजे बरगी बांध का जल स्तर 421.85 मीटर एवं जल भराव 93.33 प्रतिशत है। वर्तमान जल आवक 707 क्यूमेक है।
वर्षा, मौसम पूर्वानुमान एवं संभावित जल आवक को दृष्टिगत रखते हुए कल 03/09/2026 प्रातः 11 बजे आवश्यकता पड़ने पर 5 जल द्वार लगभग 1.00 मीटर तक खोले जा सकते हैं, जिससे लगभग 760 क्यूमेक जल निकासी संभावित है।
इससे नर्मदा के घाटों पर जल स्तर में लगभग 3 से 4 फीट वृद्धि संभावित है। वास्तविक जल आवक एवं बांध के जल स्तर के अनुसार जल निकासी में परिवर्तन किया जा सकता है।
Narmada Valley Development Authority
#JansamparkMP #Jabalpur


