दिनांक 24.8.2026 को जे पी वी डी ए वी विद्यालय में वेद प्रचार सप्ताह का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी के निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलन , वेद पूजन एवं मनमोहक स्वागत गीत महा महनीय मेधाविन के द्वारा हुआ । जिसमें संस्कृत भाषा एवं वेदों के प्रचार – प्रसार हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये तत्पश्चात प्रतिदिन विद्यार्थियों के लिए सरल संस्कृत संभाषण हेतु विषय सामग्री प्रेषित की गई । इसी क्रम में विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत श्लोक गायन , गीत गायन , संभाषण , श्लोक गायन प्रतिस्पर्धा , रमणीया ही सृष्टि ही ऐष। नाटिका , दिव्या गीर वाण भारती संस्कृत परिचय माला की प्रस्तुतियाँ हुईं । शुभकामना संदेशों के साथ विश्व संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने अपने निवास स्थल पर सभी को संस्कृत संभाषण हेतु प्रेरित किया । अंतिम दिवस पर संस्कृत भाषा एवं वेदों के प्रचार का संकल्प करते हुए संस्कृत सप्ताह का समापन हुआ तथा विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने अन्य गतिविधियों में सहयोग करते हुए हर्ष व्यक्त किया ।प्राचार्य महोदय ने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए इस भाषा को दैनिक व्यवहार की भाषा बनाने पर बल दिया एवं संस्कृत सप्ताह की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।


