कटनी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर Helper of Poor People Society Katni (HOPP Group) द्वारा पिछले कई वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए झिंझरी स्थित आश्रय गृह में “खुशियों का रक्षाबंधन” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रय गृह में रह रहे बच्चों एवं बुजुर्गों की सूनी कलाई पर राखी बांधकर उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करना रहा। इस दौरान ग्रुप की बहनों एवं मातृशक्तियों ने बच्चों और बुजुर्गों को रोली-तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और राखी बांधी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट एवं मिठाई भी वितरित की गई। इस पहल से आश्रय गृह में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और अपनत्व के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरवी नायक, श्रीमती विभा श्रीवास्तव, श्रीमती रोशनी शर्मा, श्री चंद्रप्रकाश चौरसिया, अनुराग मौर्य, श्री सुमित राव, श्री रत्नेश मौर्य, श्री निक्की साहू, श्री रिक्की चेलानी एवं श्री संदीप रजक का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर श्रीमती निष्ठा नायक, श्रीमती अंकिता तिवारी, श्रीमती दीपाली अहिरवार, श्रीमती रिया रावत, श्री दीपक टंडन सोनी, श्री रमेश रावत, श्री रमेश सोनी, राम कचवाहा एवं नितेश नायक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आश्रय गृह के स्टाफ का भी सहयोग एवं सहभागिता रही।
आयोजकों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, अपनत्व और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।


