• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, August 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

ईद मिलादुन्नबी पर मकरानी मुस्लिम समाज ने निकाला भव्य जुलूस, अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन

by Manish Gautam Chiefeditor
August 27, 2026
in Uncategorized
0
ईद मिलादुन्नबी पर मकरानी मुस्लिम समाज ने निकाला भव्य जुलूस, अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त 2026 को मकरानी मुस्लिम समाज के तत्वावधान में शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नाम जोहार के मुहाल नंबर-12 स्थित बुरहानी चौक से परचम फहराने के बाद जुलूस की शुरुआत हुई। इस दौरान मस्जिदों के पेश इमाम, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जुलूस बुरहानी चौक से प्रारंभ होकर मुहाल नंबर-10, मस्जिद ए कुरैशियान, मुहाल नंबर-11, सदर जामा मस्जिद, शास्त्री चौक, मुहाल नंबर-8, मुहाल नंबर-4 होते हुए कैंट थाना, कबूलापुल, भगवानगंज, अफसरा टॉकीज, राधा तिराहा, कटरा जामा मस्जिद, तीन बत्ती, गुजराती बाजार और अफसरा टॉकीज होते हुए झांसी रोड से सदर बाजार पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।
जुलूस में प्रमुख रूप से मुफ्ती मोहम्मद बसीम निजामी, इमाम छोटी मस्जिद सदर, मुफ्ती जावेद कादरी मिसवाही, इमाम सदर, जुल्फकार चौधरी, हाजी मोहम्मद इशाक, रसीद कंडक्टर, नशीर हाजी, सैयद जावेद हाफिज, मोहम्मद मुहीद कारी, मुन्ने निजामी, शकील निजामी, मुबीन मकरानी पार्षद, नासिर मकरानी, मोहम्मद असरफ लाइट वाले अध्यक्ष सहित समाज के अनेक लोग शामिल रहे।
जुलूस के दौरान लब्बैक या रसूलल्लाह के धार्मिक नारों के बीच लोग आगे बढ़ते रहे। मक्का-मदीना की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन, चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ की।
जुलूस के समापन के बाद तब्बरुक प्रसाद एवं भंडारा लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की हुई सराहना
मकरानी मुस्लिम समाज ने जुलूस के दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए जिला पुलिस प्रशासन का आभार जताया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जिला पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, कैंट थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस स्टाफ की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सराहनीय रही।
समाज की ओर से पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा गया कि शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही। समाज ने प्रशासन एवं पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुस्लिम मकरानी समाज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असरफ मकरानी सागर ने सभी सहयोगियों, पुलिस प्रशासन और समाजजनों का धन्यवाद एवं शुक्रिया अदा किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कन्हवारा में लोग पहुंचे समस्याएं लेकर, लेकिन लौटे भरोसे के साथ  मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में कलेक्टर ने हर व्यक्ति से किया आत्मीय संवाद, 72 आवेदकों ने रखी अपनी बात  कलेक्टर ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का किया आग्रह, टीबी मरीजों को दिया पोषण का संबल

कन्हवारा में लोग पहुंचे समस्याएं लेकर, लेकिन लौटे भरोसे के साथ मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में कलेक्टर ने हर व्यक्ति से किया आत्मीय संवाद, 72 आवेदकों ने रखी अपनी बात कलेक्टर ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का किया आग्रह, टीबी मरीजों को दिया पोषण का संबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.