कटनी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं आयुक्त सह-संचालक पंचायत राज संचालनालय भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु पंचायत विकास योजना के गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं ई- ग्राम स्वराज पोर्टल में अपलोडिंग तथा *”सबकी योजना सबका विकास”* जन योजना अभियान अंतर्गत वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों हेतु 31 अगस्त 2026 एवं जिला तथा जनपद पंचायतों हेतु 15 सितंबर 2026 तक वार्षिक कार्य योजना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सर्व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अवगत होवें कि 16वें वित्त की अनुदान राशि के उपयोग हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने *”सबकी योजना सबका विकास”* जन योजना अभियान के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु श्री ज्ञानेंद्र सिंह परियोजना अधिकारी को नोडल अधिकारी नामांकित करते हुए चार सहयोगी अधिकारियों -कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं। सुश्री कौर ने सर्व श्री जी. किस्पोट्टा पंचायत समन्वय अधिकारी, नरेश राठौर एवं दिनेश गोस्वामी लेखापाल एवं मोहम्मद आरिफ डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि को जिला नोडल अधिकारी के समन्वय में ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायत की वार्षिक कार्य योजना संबंधित कार्य को निर्धारित समय सीमा में संपादित करने निर्देशित किया है।


