पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे, पैदाइश ईद- ए- मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा आज 26 अगस्त को बड़े ही जोश और अकीदत के साथ कटनी जिले के रीठी मैं मनाया गया। और इस अवसर पर भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। त्योहार को लेकर पहले से ही मुख्य मस्जिदों, दरगाहों और बाजारों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। जुलूस की तैयारिया सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी l जो जामा मस्जिद से शुरू हुआ और मुख्य बाजार के प्रमुख मार्गों होते थाने तक और थाने से पुनः वापसी हुई l जुलूस में शामिल अकीदत मंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात-ए-पाक पढ़ी और नारे बुलंद किए। जगह जगह जुलूस के रास्तों पर स्टाल लगाकर चाय, शरबत, फल और तबर्रक बांटा गया। जुलूस में शामिल लोग झंडे और नबी के नाम के बैनर लेकर चल रहे या नबी सलाम अलैका”, “सरकार की आमद मरहबा” के नारे गूंजते रहे l जिसमे बच्चों, युवाओं,महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शरबत, पानी और तबर्रुक का वितरण किया गया।
रीठी थाना प्रभारी के नेतृत्व मैं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। वही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया।
जुलूस के समापन पर उलेमाओं ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। वही मौलाना ने कहा कि पैगंबर साहब का पैगाम मोहब्बत और इंसानियत का है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
हरिशंकर बेन


