• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी, माधवनगर, बरही और ढीमरखेड़ा में मिठाई, खोया, दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए आईऐ देखते

by Manish Gautam Chiefeditor
August 25, 2026
in कटनी
0
कटनी, माधवनगर, बरही और ढीमरखेड़ा में मिठाई, खोया, दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए आईऐ देखते
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी- रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू किया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा कटनी के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाई, खोया, दूध, घी, पनीर सहित त्योहारी सीजन में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री के प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिठाई और दुग्ध उत्पादों पर विशेष नजर

अभियान के दौरान सिद्धि विनायक स्वीट्स, बरही से मगज लड्डू एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। वहीं साक्षी स्वीट्स, माधवनगर से काजू कतली, कलाकंद एवं खोया तथा बॉम्बे स्वीट्स, माधवनगर से काजू कतली, कलाकंद एवं खोया के नमूने संग्रहित किए गए।

 

कटनी स्थित खोवा मंडी के महावीर खोवा भंडार एवं मुन्ना खोवा भंडार का भी निरीक्षण किया गया। यहां से खोया, मिल्क केक, घी, कलाकंद एवं पनीर के नमूने लिए गए। इसी प्रकार गुप्ता खोया भंडार, सिल्वर टॉकीज, कटनी से घी, खोया एवं पनीर तथा महावीर दूध भंडार से घी, कुंदा पेड़ा एवं नारियल बर्फी के नमूने संकलित किए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा जांच अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। बरही के सिद्धिविनायक होटल से मगज लड्डू एवं मिल्क केक तथा ढीमरखेड़ा क्षेत्र से रसगुल्ला एवं सोनपापड़ी के नमूने संग्रहित किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता के निर्देश

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री के निर्माण में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का उपयोग करने तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी साहू ने बताया किखाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संकलित नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। यदि किसी नमूने में निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य त्योहारी अवसर पर नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
झिंझरी जेल में मानवता की मिसाल राखी पर बंदी मातृशक्तियों और नन्हे बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

झिंझरी जेल में मानवता की मिसाल राखी पर बंदी मातृशक्तियों और नन्हे बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.