मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंध संस्थान में वन विभाग के शासकीय सेवकों की पदोन्नति के अवसर पर आयोजित “आभार प्रदर्शन समारोह” में पदोन्नत शासकीय सेवकों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।