दतिया जिले में पीतांबरा माई का प्रसाद और गुड़ दोनों ही प्रसिद्ध हैं। जिले में धान, मूंगफली और चने के उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। मध्यप्रदेश के किसान भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार कृत-संकल्पित है। साथ ही, सेवढ़ा में स्वावलंबी कामधेनु गौशाला का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 5 हजार निराश्रित गो-माताओं की सेवा की जाएगी।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


