• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई ग्राम कोड़िया में किराना दुकान और पानी के गड्ढे से देशी-विदेशी मदिरा जब्त, प्रकरण दर्ज

by Manish Gautam Chiefeditor
August 23, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई  ग्राम कोड़िया में किराना दुकान और पानी के गड्ढे से देशी-विदेशी मदिरा जब्त, प्रकरण दर्ज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 अगस्‍त) – जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जारी कार्रवाई के क्रम में वृत्त स्लीमनाबाद के ग्राम कोड़िया में आबकारी अमले ने दबिश देकर कुल 29 बल्क लीटर अवैध देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के निराकरण एवं वारंट तामीली के लिए देवरी की ओर जा रहे आबकारी अमले को ग्राम कोड़िया में अवैध शराब विक्रय की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई की। ग्राम कोड़िया स्थित दुबे किराना दुकान की विधिवत तलाशी लेने पर कैलाश दुबे पिता लक्ष्मी प्रसाद दुबे के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखी रॉयल स्टैग व्हिस्की की 8 बोतल, आईबी व्हिस्की की 4 बोतल एवं एमडी व्हिस्की की 4 बोतल बरामद हुई। विदेशी मदिरा की कुल मात्रा 12 बल्क लीटर थी।

पानी के गड्ढे में छिपाकर रखी थी मदिरा

इसके बाद आबकारी टीम द्वारा गोलू दुबे के रिहायशी कमरों एवं पीछे स्थित बाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पानी के गड्ढे में छिपाकर रखी गई बैगपाइपर व्हिस्की की 82 पाव एवं मसाला मदिरा की 10 पाव बरामद हुई। कुल 92 पाव देशी एवं विदेशी मदिरा की मात्रा 17 बल्क लीटर पाई गई।

इस प्रकार कार्रवाई में कुल 29 बल्क लीटर अवैध देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई। आबकारी विभाग द्वारा मदिरा को विधिवत जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

अवैध मदिरा के कारोबार पर रहेगी कड़ी निगरानी

कलेक्टर श्री तिवारी ने जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग को लगातार गश्त एवं दबिश की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के पालन में विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

जिले में अवैध मदिरा के कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर स्लीमनाबाद प्रिया दुबे

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खनिज विभाग की पहल खदान क्षेत्रों में कराया गया व्यापक वृक्षारोपण, ग्रामीणों को फलदार एवं छायादार पौधों का भी किया गया नि:शुल्क वितरण

खनिज विभाग की पहल खदान क्षेत्रों में कराया गया व्यापक वृक्षारोपण, ग्रामीणों को फलदार एवं छायादार पौधों का भी किया गया नि:शुल्क वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.