प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के सुप्रसिद्ध श्री रंगनाथ मंदिर, रंगनाथ नगर में भव्य और दिव्य झूलन महोत्सव की सुंदर शुरुआत हुई। 22 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाले इस झूलन महोत्सव के प्रारंभ में संध्या 5:00 बजे से प्रतिदिन श्री गरुड़ध्वज वेद पाठशाला के आचार्यों एवं वैदिक छात्रों के द्वारा भगवान की प्रसन्नता के लिए दिव्य स्तोत्रों का पाठ किया जाता है तत्पश्चात भगवान को एक सुसज्जित भव्य झूले में विराजित कराकर भगवान को अति प्रिय संकीर्तन भजन आदि के द्वारा प्रसन्न करने के लिए झूलन के पद एवं भगवान को धीरे-धीरे झूला झुलाया जाता है, इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी पंडित गणेशदत्त मिश्रा, वेद पाठशाला के आचार्य पंडित संदीप पांडे एवं सतीष द्विवेदी द्वारा सुंदर झूलन के पद गाकर उपस्थित जन समुदाय को भाव विभोर कर दिया। पाठशाला के प्राचार्य पण्डित धीरेन्द्र द्विवेदी, व्यवस्थापक लक्ष्मण यादव सहित स्थानीय नागरिकों एवं मातृ शक्तियों ने इसका भरपूर आनंद लिया। रात्रि 9:30 बजे गोष्ठी प्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। आज 23अगस्त कोश्री श्यामाश्याम
रामायणमंडल मंगल
नगर की ओर से और 24 अगस्त सोमवार को श्री राघव आनंद रामायण मंडल विश्राम बाबा वार्ड कटनी की ओर से झूलन महोत्सव का कार्यक्रम निर्धारित है।
श्री रंगनाथ सेवा समिति एवं श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से उपस्थिति की अपील की है।
रामाधार गौतम
उपाध्यक्ष
श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति कटनी


