• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरीं महापौर श्रीमती सूरी* *विभिन्न वार्डों का किया सघन भ्रमण, नागरिकों से सीधा संवाद कर मौके पर जानीं समस्याएं एवं आवश्यकताएं*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 23, 2026
in कटनी
0
*बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरीं महापौर श्रीमती सूरी*  *विभिन्न वार्डों का किया सघन भ्रमण, नागरिकों से सीधा संवाद कर मौके पर जानीं समस्याएं एवं आवश्यकताएं*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर तत्काल राहत के साथ स्थायी समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश*

कटनी (22 अगस्त)-बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डों के मैदानी भ्रमण पर निकलीं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर सामने आई आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।

*निर्माणाधीन नाली कार्य का किया निरीक्षण*

नगर भ्रमण के दौरान महापौर ने वार्ड क्रमांक-1 बाल गंगाधर तिलक वार्ड अंतर्गत साई मंदिर के पीछे निर्माणाधीन नाली कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति एवं निर्माण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए।

*वल्लभनगर रोड पर तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश*

इसके बाद महापौर श्रीमती सूरी ने वार्ड क्रमांक-3 अंतर्गत वल्लभनगर रोड पहुंचीं। सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर डस्ट डलवाकर मार्ग को मोटरेबल बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान भी आवागमन सुचारु बना रहे।

महापौर ने मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि सड़क के स्थायी सुधार के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। संबंधित कार्य का भूमिपूजन किया जा चुका है तथा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

*सीवर कार्य वाले क्षेत्रों में आवागमन सुचारु रखने के निर्देश*

महापौर ने विवेकानंद वार्ड पहुंचकर विभिन्न गलियों एवं सड़क मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर कार्य की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य के दौरान आवागमन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर डस्ट डलवाने सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।

*लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन मार्ग के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश*

नगर भ्रमण के दौरान महापौर ने लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन तक मुख्य मार्ग का भी जायजा लिया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को बारिश उपरांत सड़क सुधार एवं आवश्यक निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों के व्यवस्थित विकास के साथ नागरिकों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जाए।

*सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का भी लिया जायजा*

महापौर ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के दौरान नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहर की व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण करें और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

*बारिश के बीच व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी, नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता*

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सड़क, नाली, जल निकासी, सीवर एवं सफाई व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर सामने आने वाली आवश्यकताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा जिन कार्यों के स्थायी समाधान की आवश्यकता है, उनके लिए आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा मैदानी स्तर पर लगातार निरीक्षण एवं निगरानी के माध्यम से नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर की व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*रविवार अवकाश में भी खुला निगम कार्यालय, जलकर जमा कर नागरिक उठा रहे 50 प्रतिशत छूट का लाभ*  *शनिवार को 82 उपभोक्ताओं ने लिया योजना का लाभ*

*रविवार अवकाश में भी खुला निगम कार्यालय, जलकर जमा कर नागरिक उठा रहे 50 प्रतिशत छूट का लाभ* *शनिवार को 82 उपभोक्ताओं ने लिया योजना का लाभ*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.