• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, August 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का पंजीयन शुरू 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगी एक लाख रूपये की छात्रवृत्ति

by Manish Gautam Chiefeditor
August 22, 2026
in कटनी
0
भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का पंजीयन शुरू 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगी एक लाख रूपये की छात्रवृत्ति
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और जीवन-मूल्यों से भावी पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति शुरू की गई है। यह भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित है। इसमें ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹1 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर छात्रवृत्ति की राशि प्रदाय की जायेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।

नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने का है उद्देश्य

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की इस पहल के माध्यम से आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपरा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति ऑनलाइन प्रतियोगिता, डिजिटल माध्यम आज के विद्यार्थियों तक पहुँचने का प्रभावी साधन है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्विज़ को रोचक और ज्ञानवर्धक स्वरूप दिया गया।

श्रीकृष्‍ण पाथेय न्‍यास की वेबसाइट पर करें रजिस्ट्रेशन

प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए श्रीकृष्‍ण पाथेय न्‍यास की वेबसाइट www.shrikrishnapatheynyas.com पर विजिट कर पंजीयन कर सकते है। प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की इस पहल के माध्यम से आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपरा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य केवल छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी 14 विद्याओं और 64 कलाओं की अवधारणा से प्रेरित होकर अलग-अलग कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षा से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की कोशिश है। भगवान श्रीकृष्ण ने कम उम्र में असाधारण कार्य किए और बाद में उज्जैन में महर्षि सांदीपनि के मार्गदर्शन में 14 विद्याओं और 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया।

लॉटरी के जरिए स्कॉलरशिप के लिए होगा चयन

इस छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित विषयों पर आधारित 30 से ज्यादा सवालों वाली ऑनलाइन प्रश्नावली का जवाब देना होगा। हर उम्मीदवार को सवालों का अलग सेट दिया जाएगा। अगर सफल उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध स्कॉलरशिप से ज्यादा होती है, तो पात्र उम्मीदवारों में से अंतिम चयन लॉटरी के जरिए किया जाएगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.