• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, August 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी DFO ऑफिस में आपदा मित्रों की अग्नि परीक्षा, फायर टीम ने सिखाए बचाव के गुर!

by Manish Gautam Chiefeditor
August 22, 2026
in कटनी
0
कटनी DFO ऑफिस में आपदा मित्रों की अग्नि परीक्षा, फायर टीम ने सिखाए बचाव के गुर!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (22 अगस्त) – मध्यप्रदेश शासन की आपदा मित्र योजना के अंतर्गत जिला इकाई कटनी में चयनित 100 आपदा मित्र वालंटियर्स को आपदा एवं अग्नि दुर्घटना के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार, 21 अगस्त को कार्यालय वनमण्डलाधिकारी (DFO) परिसर कटनी में प्रातः 11 बजे से नगर पालिक निगम कटनी के अग्निशमन विभाग एवं फायर यूनिट के दल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन दल द्वारा अग्नि दुर्घटना के संभावित कारणों, आग के प्रकार, आग बुझाने के विभिन्न तरीकों, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षणार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखते हुए आवश्यक अग्निशमन उपकरण एवं सामग्री के माध्यम से प्रायोगिक प्रशिक्षण और लाइव डेमो भी कराया गया। इस दौरान आग पर नियंत्रण पाने की तकनीक, अग्निशमन उपकरणों के संचालन तथा स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राहत-बचाव कार्य करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।

अग्निशमन दल ने प्रशिक्षणार्थियों को समझाया कि किसी भी अग्नि दुर्घटना के दौरान घबराहट से बचते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षित आपदा मित्र आपात परिस्थितियों में प्रशासन एवं संबंधित राहत-बचाव दल के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा मित्र वालंटियर्स को अग्नि दुर्घटना के दौरान त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से राहत और बचाव कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल एवं व्यावहारिक क्षमता प्रदान करना रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित मकानों को तुरंत सर्वे करने निर्देशित किया

बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित मकानों को तुरंत सर्वे करने निर्देशित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.