MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को खमरिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, पंजीयन एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*आशा कार्ड और गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की ली जानकारी*
कलेक्टर श्री तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा पटेल से क्षेत्र में बनाए गए आशा कार्ड तथा पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
*सभी प्रसव अस्पताल में कराने पर जोर*
कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन समय पर कराया जाए और उनकी डिलीवरी अस्पताल में ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के महत्व के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए, ताकि माँ और बच्चें दोनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
*कलेक्टर ने स्वयं भी कराया बीपी चेक*
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लेते हुए स्वयं अपना ब्लड प्रेशर (बीपी) भी चेक करवाया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य जांच सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


