• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, August 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में कटनी नगर निगम प्रदेश के टॉप-10 में* *92.33 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड, प्रदेश में आठवां स्थान हासिल*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 21, 2026
in कटनी
0
*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में कटनी नगर निगम प्रदेश के टॉप-10 में*  *92.33 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड, प्रदेश में आठवां स्थान हासिल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (21 अगस्त)- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के मामले में नगर पालिक निगम कटनी ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 21 अगस्त को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी ने प्रथम समूह के नगर निगमों की श्रेणी में 92.33 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड प्राप्त करते हुए प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है।

यह उपलब्धि निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व, नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग तथा नागरिकों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर दिए जा रहे विशेष जोर का परिणाम है। निगमायुक्त द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं।

*860 शिकायतों के निराकरण में प्रभावी कार्यवाही*

जुलाई 2026 के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर नगर निगम से संबंधित कुल 860 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों के निराकरण में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संवेदनशीलता, जवाबदेही और परिणामोन्मुख कार्यप्रणाली के साथ कार्य किया गया। शिकायतों के समाधान के साथ-साथ नागरिक संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणामस्वरूप शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में 53.58 वेटेज स्कोर प्राप्त हुआ।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर और संतुष्टिपूर्ण समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा एवं सतत मॉनिटरिंग जारी रखते हुए प्रत्येक शिकायत का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
फोटो –

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार*

*सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.