• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, August 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

महापौर श्रीमती सूरी ने ली लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों सभी विकास कार्य वार्डवार विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
August 21, 2026
in कटनी
0
महापौर श्रीमती सूरी ने ली लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी ( 21 अगस्त) – नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने तथा नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को निगम के लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए महापौर ने अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की जानकारी लेते हुए कार्यों में आ रही बाधाओं तथा उनकी प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिशा-निर्देश दिए।

भूमि पूजन के बाद प्रारंभ हुए विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी

महापौर ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों में जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है, उनकी स्थिति की समीक्षा करते हुए जानकारी ली कि कितने कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, कितने कार्य प्रगतिरत हैं तथा कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए। ऐसे सभी कार्यों को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से नागरिकों को असुविधा होती है, इसलिए कार्य प्रारंभ करने से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं।

चल रहे निर्माण कार्यों की भी हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान में चल रहे एवं निर्माणाधीन बड़े विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। महापौर ने कार्यवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्धारित समय में पूर्ण होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण होना भी आवश्यक है।

सेल्फी प्वाइंट के कार्यों को प्राथमिकता से कराएं पूर्ण

महापौर ने नगर में बरगवां स्थित सेल्फी प्वाइंट संबंधित विकास कार्य की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेल्फी प्वाइंट डेवलपमेंट के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि नगर में आकर्षक एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थलों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों के निर्माण के साथ-साथ उनकी सुंदरता, आकर्षक डिजाइन एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे नागरिकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सकें।

एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि का ध्यान रखते हुए पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें आवश्यक समन्वय स्थापित कर गति लाई जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री एवं निर्माण की गुणवत्ता की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए।

नागरिकों को समय पर मिले विकास कार्यों का लाभ

महापौर श्रीमति सूरी ने बैठक में कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्य सीधे तौर पर नागरिकों की सुविधाओं और शहर के विकास से जुड़े हैं। इसलिए प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए जहां भी कोई समस्या सामने आए, उसका तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक के दौरान सहायक यंत्री श्री सुनील सिंह सहित सभी क्षेत्रीय उपयांत्रियों तथा लिपिको की मौजूदगी रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी “ए” ग्रेड के सातवें पायदान पर होते हुए टॉप टेन में*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी "ए" ग्रेड के सातवें पायदान पर होते हुए टॉप टेन में*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.