कटनी। कटनी में सामने आए गंभीर मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP (नगर पुलिस अधीक्षक) के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। सरकार के इस रुख से साफ है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


