मैहर विधानसभा क्षेत्र के बधेरा पहाड़ में 132 केवीए पावर स्टेशन, मैहर में ₹25 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टेडियम, लंबित लिलजी जलाशय का ₹50 करोड़ की लागत से नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, वृहद अस्पताल, कलेक्टर भवन एवं गौशाला का निर्माण तथा क्षेत्रवासियों को नर्मदा जल की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा करता हूं। साथ ही, आईटीआई एवं स्कूलों के उन्नयन के कार्य भी किए जाएंगे। आल्हा गायन करने वाली प्रत्येक स्थानीय समिति को ₹25-₹25 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


