रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर नर्मदापुरम सिटी कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सीमा भदौरिया सहित एसडीओपी जितेन्द्र कुमार पाठक ने विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारी,पत्रकारों के साथ सहभागिता करते हुए त्योहारों के दौरान
आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुस्लिम समाज द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। इस अवसर पर हिंदू संगठनों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विभिन्न विषयों से अवगत कराया गया। आगामी रक्षा बंधन के त्यौहार को लेकर राखी बाजार में लगने वाली दुकानों के विषय पर भी चर्चा हुई। वहीं आगामी त्यौहार मिलाद उन नबी के आयोजन पर भी चर्चा हुई और बैठक उपरांत राखी बाजार सहित इंदिरा चौक क्षेत्र का निरीक्षण कर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से प्रशासन द्वारा आवश्यक चर्चा की गई। वही शांति समिति की बैठक में सड़कों पर विचरण करते आवारा मवेशियों सहित स्ट्रीट डॉग से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने सहित मवेशियों को सड़कों से व्यवस्थित करने का विषय भी रखा गया।जिससे आए दिन सड़कों पर आवारा मवेशियों के विचरण से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है और दुर्घटनाओं का सामना राहगीरों को करना पड़ता है। जिस पर सीएमओ द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इसी प्रकार बैठक में विवेकानंद घाट क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से यातायात बाधित सहित दुर्घटना का विषय भी उठाया गया। साथ ही सड़क किनारे पूजन सामग्री बेचने वालों को विवेकानंद घाट की तरफ शिफ्ट करने का विषय भी आया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष शर्मा,जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, सीएमओ वैभव देशमुख,सिटी कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला, देहात थाना प्रभारी उषा मरावी, शहर काज़ी अशफाक अली,नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, पार्षद रेखा यादव, पार्षद सिमरन रैकवार, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष नितेश खंडेलवाल,आलोक शर्मा, नितिन मेशकर, नपा स्वच्छता प्रभारी अनुराग तिवारी, फैज़ान उल हक, गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।


