• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उठाई कांवड़

by Manish Gautam Chiefeditor
August 17, 2026
in नरसिहपुर
0
मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उठाई कांवड़
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

श्रावण मास के तृतीय सोमवार को अध्यात्म और संस्कृति की पुण्यधरा गाडरवारा में सनातन आस्था एवं शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज के सानिध्य में आर्यावर्त सांस्कृतिक सामाजिक संस्था, गाडरवारा द्वारा “अपनी कांवड़ यात्रा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ उठाकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कांवड़ यात्रा ककराघाट से प्रारंभ होकर छिड़ाव घाट स्थित शिव मंदिर तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की।

      यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति एवं आराधना के साथ सनातन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया। ‘अपनी कांवड़ यात्रा’ ने गाडरवारा की सनातन आस्था, धार्मिक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायी संदेश दिया। यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बना। इस अवसर पर विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, श्री रामसनेही पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद थे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी अशोक विश्वकर्मा शहीद स्मारक में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी अशोक विश्वकर्मा शहीद स्मारक में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.