• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

फार्मर आई-डी बनाने के कार्य में लापरवाही पर पटवारियों पर होगी कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
August 17, 2026
in कटनी
0
फार्मर आई-डी बनाने के कार्य में लापरवाही पर पटवारियों पर होगी कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के किसानों को सहजता से उर्वरक उपलब्‍ध कराने की व्‍यवस्‍था पर कृषि एवं सहकारिता के साथ-साथ सभी एसडीएम और तहसीलदारों को भी खाद वितरण कार्य की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक हिदायत दी कि अधिकारी ऐसी व्यवस्‍था करें कि किसानों को खाद मिलने में असुविधा न हो। कलेक्टर ने यह निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार एवं सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वायकर उपस्थित रहे।

21 अगस्त के शिविर से पहले लंबित प्रकरणों का करें निराकरण

          कलेक्टर श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत 21 अगस्त को आयोजित होने वाले शिविर के पूर्व सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं आवेदनों का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकतम प्रकरणों का निराकरण पूर्व में ही कर लिया जाए तथा शेष मामलों का समाधान शिविर स्थल पर किया जाए। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव न हो, उनमें समय-सीमा तय कर आवेदकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए।

लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा

          बैठक में एमएसएमई, खनिज, नगरीय आवास, स्‍कूल शिक्षा, पीएचई, कृषि, श्रम, सहकारिता, जनजातीय कार्य विभाग, साईंस एण्‍ड टेक, सामाजिक न्याय, कृषि, नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों का गंभीरतापूर्वक और प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ने राजस्‍व विभाग के अंतर्गत लंबित शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की गई।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

          कलेक्टर श्री तिवारी ने राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पटवारियों के साथ बैठक आयोजित कर फार्मर रजिस्‍ट्री बनाने के कार्य में तेजी लायें। उन्‍होंने हिदायत दी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने तहसीलदारों को पीएम किसान योजना के लंबित आवेदनों को पात्रतानुसार स्‍वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही नामांतरण एवं सीमांकन से जुड़े लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने लघु सिंचाई संगणना की भी समीक्षा की।

          कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे उनके न्‍यायालय में एक से दो वर्ष की अवधि के लंबित राजस्‍व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने इस मामले में ढीमरखेड़ा की एसडीएम द्वारा किये गये निराकरण की सराहना की।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
18 अगस्त, मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई    आपकी समस्या, सीधे महापौर के समक्ष —एक ही स्थान पर होगा समाधान

18 अगस्त, मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई आपकी समस्या, सीधे महापौर के समक्ष —एक ही स्थान पर होगा समाधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.