• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस समारोह, जिले में आन बान शान से लहराया तिरंगा,स्वतंत्रता दिवस केवल वार्षिक समारोह नहीं स्वाभिमान और संकल्प के नवीनीकरण का महान पर्व : मंत्री विश्वास सारंग

by Manish Gautam Chiefeditor
August 16, 2026
in नर्मदापुरम
0
नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस समारोह, जिले में आन बान शान से लहराया तिरंगा,स्वतंत्रता दिवस केवल वार्षिक समारोह नहीं स्वाभिमान और संकल्प के नवीनीकरण का महान पर्व : मंत्री विश्वास सारंग
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिले में 80वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्‍याण तथा सहकारिता मंत्री विश्‍वास सारंग ने ध्‍वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात परेड दलो द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। परेड दल का नेतृत्व परेड कमांडर परिविक्षाधीन उपुअ पूजा लक्षकार और परेड उप कमांडर सूबेदार सूरज जामरा ने किया। मंत्री श्री सारंग ने दल नायकों से परिचय भी प्राप्त किया। मंत्री श्री सारंग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात राष्‍ट्रध्‍वज तिरंगा के रंग में रंगे गुब्बारों को हवा में मुक्त कर देश के अमन चैन एवं खुशहाली के लिए कामना की गई।
नर्मदापुरम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिए गए स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों की ओर से आजादी के सभी जननायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करते हैं।आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस एवं हॉक फोर्स के वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ही जांबाज जवानों के अदम्य साहस और बलिदान के कारण मध्यप्रदेश ने नक्सल मुक्त प्रदेश बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
नर्मदापुरम जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने जिलेवासियों को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिलेभर में निकाली गई तिरंगा यात्राएं चिर युवा भारत और अजर-अमर स्वतंत्रता का जयघोष कर रही हैं। पूरा राष्ट्र आज देशभक्ति के अभूतपूर्व गौरव, उल्लास और उमंग से ओतप्रोत है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक वार्षिक समारोह नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, संप्रभुता और लोक कल्याणकारी संकल्पों के पुनर्नवीकरण का महान पर्व है। यह दिन हमें स्मरण कराता है कि हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद भारत का पावन उपहार सौंपा। इस अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, प्रीति शुक्ला, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, डीआईजी वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले की विकास उपलब्धियों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को संकलित किया गया है। विकास कार्यो का वितरण जिला मुख्‍यालय के साथ समस्‍त जनपदों ग्राम पंचायतो एवं विकासखण्‍डों में भी किया गया। विकास पुस्तिका के वितरण के दौरान विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों एवं पत्रकारों ने पुस्तिका का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिले के विकास और उपलब्धियों को एक ही पुस्तक में संकलित करने की यह पहल सराहनीय एवं उपयोगी है। पुस्तिका के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध हो रही है। इससे जिले की विकास यात्रा और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी।
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के अवसर पर परेड दल द्वारा भी आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक नागरिक को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के तहत सेंट चार्ल्‍स स्‍कूल नर्मदापुरम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सेमेरिटन्‍स स्‍कूल नर्मदापुरम ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा ने हासिल किया।
मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्य कुशलता सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कार्यालय पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के सहायक उप निरीक्षक थाना सोहागपुर गणेश राय को उत्कृष्ट सेवा हेतु केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार जनगणना कार्य निदेशालय मध्य प्रदेश की तरफ से रश्मि रावत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्रगणक कुमारी साक्षी सोनी, पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार गौर को जनगणना 2027 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल तवा नगर को मध्य प्रदेश में स्वच्छ विद्यालय परिसर के लिए पांचवा स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त शासकीय कार्यालय में रोशनी एवं सर्वश्रेष्ठ सजा के लिए कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम को प्रथम स्थान, जितेंद्र पाठक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम को द्वितीय स्थान तथा विजय राय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नंदकिशोर बेदी सहायक गुणवत्ता नियंत्रक को गुणवत्ता नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। होमगार्ड कार्यालय से संतोष शुक्ला को अमावस्या ड्यूटी के दौरान बच्ची को गहरे पानी में डूबने से बचाने के लिए, अजय यादव को सेठानी घाट पर व्यक्ति के डूबने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जीव सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तथा कर्मवीर सिंह को भी डूबने के दौरान व्यक्ति को बचाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मंत्री श्री सारंग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
साल में सिर्फ एक दिन खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, आज रात 12 बजे खुलेंगे पट देखे VIDEO

साल में सिर्फ एक दिन खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, आज रात 12 बजे खुलेंगे पट देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.