रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को पुरानी इटारसी के वार्ड क्रमांक-1 में भव्य झंडा वंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, वार्डवासी एवं वरिष्ठजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता के मार्गदर्शन एवं पार्षद दिलीप गोस्वामी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में पुरानी इटारसी के वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय शुक्ला एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिक द्वारका प्रसाद पासी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसके बाद राष्ट्र गान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे, पूर्व पार्षद नरेश चौहान, इरफान गोलंदाज, निखत गोलंदाज, आरती परते,साहब सिंह चौहान, रामकुमार पटेल, अंशुल गोस्वामी, सुनील वर्मा, दीपक चौरसिया, रवि चौरसिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
समारोह में राष्ट्रध्वज को सलामी एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वार्ड क्रमांक-1 के निवासियों ने स्वतंत्रता दिवस को हर्ष, उल्लास एवं राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया।


