डी.ए.वी. कैलडरीज पब्लिक स्कूल, कटनी में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट एवं परेड प्रस्तुत की गई। विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और जोश का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कैलड्रीज क्लब के प्रांगण में कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दी l सुरक्षा अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा जी ने परेड दल की टुकड़ियों का नेतृत्व किया| विद्यालय के हेड बॉय जय रुचांदानी एवं हेड गर्ल वंशिका वासवानी के द्वारा अन्य टुकड़ियों का नेतृत्व किया गया |देशभक्ति गीत, भाषण, एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया | कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों द्वारा दांडी मार्च पर मनमोहक प्रस्तुति ने सबको स्तब्ध कर दिया| वो मिट्टी के बेटे जो लौट कर न आए..आदि देशभक्ति गीतों पर मनमोहन भावुक एवं ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियां दी गई|
विद्यालय के चेयरमैन एवं कैलड्रीज इंडिया रिफ्रैक्टरीज के प्लांट हेड श्री प्रियव्रत विश्वास जी, अध्यक्षा लेडीज क्लब कैलड्रीज इंडिया रिफ्रैक्टरीज से विशिष्ट अतिथि श्रीमती नंदिता विश्वास जी, डी ए वी कैलड्रीज पब्लिक स्कूल की प्राचार्या संजना मधुकर जी, कैलड्रीज प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य गण, अभिभावक गण की गरिमामयी उपस्थिति रही | प्राचार्या जी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया एवं सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई|चेयरमैन सर द्वारा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हिंदी में भाषण विद्यालय की हेड गर्ल वंशिका वासवानी एवं अंग्रेजी में भाषण विद्यालय के हेड बॉय जय रुचंदानी द्वारा प्रस्तुत किया गया |मंच संचालन विद्यालय के शिक्षकों श्रीमती अंजना तिवारी एवं आशीष सिंह मोहनी द्वारा किया गया |
संपूर्ण समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और सुदृढ़ किया। सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की |
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक श्री सनिल श्रीवास्तव जी के द्वारा दिया गया|
समारोह विद्यालय परिवार के लिए एक गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय अवसर रहा।
MP NEWS CAST
मनीष गौतम
9993205230


