कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वन विभाग कटनी कार्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला वन मंडलाधिकारी (DFO) गर्वित गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के दौरान वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर डीएफओ गर्वित गंगवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पर्यावरण एवं वनों के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थितजनों ने देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
— MP NEWS CAST, कटनी


