इंदौर नगर निगम में लोकायुक्त का छापा आय से अधिक संपत्ति का खुलासा देखे VIDEO
इंदौर। नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के दो ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में करीब ₹80 लाख की अनुमानित वैध आय के मुकाबले ₹2.53 करोड़ की संपत्ति और खर्च सामने आया है। यानी करीब ₹1.73 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का प्रारंभिक खुलासा हुआ है। लोकायुक्त की कार्रवाई में पत्नी के नाम पर बने दो बड़े भवनों की जानकारी भी सामने आई है। इनमें एक भवन की अनुमानित लागत करीब ₹1.20 करोड़ और दूसरे भवन पर करीब ₹91.50 लाख खर्च होने का आकलन किया गया है। दूसरे भवन में छात्रावास संचालित होने की जानकारी मिली है।