मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री एवं लाइब्रेरी की अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।


