थाना उमरिया पान जिला-कटनी
प्रार्थीया दुर्गावती पटेल थाना उमरिया पान में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 09.08.26 को शाम करीबन 05.30 बजे साप्ताहिक बाजार उमरिया पान में भीड़ का फायदा उठा कर एक व्यक्ति आया और तेजी से झपटा मारकर मेरे हाथ में रखी पोलीथीन जिसमें मेरा रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा नगदी 9000 रूपये थे लेकर भाग गया प्रार्थीया की रिपोर्ट में थाना उमरिया पान में अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 304(2) BNS का पंजीबध्द कर इन्वेस्टिगेशन की जा रही थी । तकनीकी सूत्र एवं मानवीय सूत्र के आधार पर गूढ़ा निवाशी धनेंद्र लोनी के द्वारा घटना कारित करना पाए जाने पर धनेंद्र लोनी पिता जानकी प्रसाद लोनी निवासी गूढ़ा थाना ढीमरखेड़ा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो प्रार्थिया से झपटा हुआ मोबाइल फोन एवं नगदी को बरामद किया गया बाद आरोपी धनेंद्र को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसका जेल वारंट बनने पर जिला जेल कटनी भेजा गया ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. महेन्द्र जायसवाल, उपनिरी. भरत सिंह मार्को ,प्र.आर.आशीष झारिया, प्र.आर. अजय तिवारी, आर. सतेन्द्र चौरसिया, आर.नीलेश पटेल, आर.मोहन मुबेल, आर. रोहित झारिया म.आर. दुर्गा शुक्ला व थाना स्टाफ एवं साइबर सेल कटनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


