MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी श्रीमान अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं शिवा पाठक डीएसपी (अजाक) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल गोस्वामी निवासी निवार को नशे के कारोबार के लिए बाडी में लगाये हुए 30 किलो 790 ग्राम हरे गांजा के पौधे सहित गिरफ्तार किया गया है।
थाना माधवनगर पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही दौरान दिनांक 12.08.2026 को अचानक भ्रमण करते पुलिस आरोपी अनिल गोस्वामी पिता राम राज गोस्वामी उम्र 19 वर्ष नि0 निवार थाना माधवनगर की बाड़ी पहुँची जहाँ अचानक पहुँची पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया तथा भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़कर आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर गांजा का पेड़ लगाना स्वीकार किया जिसे माधवनगर पुलिस व्दारा विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के कब्जे से उसके खेत बाड़ी में लगे गांजा के पौधे कुल वजनी करीबन 30 किलो 790 ग्राम जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में सउनि राजेश बागरी, प्र0आर0 अजित सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, मणि सिंह, रोहित सिंह, नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


