रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी तहसील क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किए गए नयाखेड़ा रेलवे गेट को सांसद दर्शन सिंह चौधरी की अथक प्रयासों के परिणाम स्वरुप रविवार को क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए पुनः खुलवाया गया। रेलवे सलाहकार बोर्ड समिति सदस्य योगेंद्र राजपूत ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा रेलवे गेट बंद होने से आवागमन में हो रही परेशानी से नर्मदापुरम नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी को अवगत कराया गया था।सांसद श्री चौधरी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित रेलवे अधिकारियों से चर्चा कर जनहित में नयाखेड़ा रेलवे गेट को पुनः खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज जैसे विकास कार्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं,लेकिन निर्माण के दौरान आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
नयाखेड़ा रेलवे गेट खुलने से किसानों, विद्यार्थियों,स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि जनसुविधा सुगम आवागमन और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है।


