कालापीपल (बब्लू जायसवाल)दैनिक अग्रसोच समाचार पत्र द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति सम्मान समारोह” के तहत कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के 151 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया,प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया,कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष पंकज जोशी,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.रवि पांडे, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,म.प्र. प्रेस क्लब उज्जैन संभाग के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह बैस,न.प.पानखेड़ी कालापीपल अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं दैनिक अग्रसोच के संपादक आशीष गुप्ता,सहारा समूह चेयरमैन
मनोज दुबे सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही,
🎓 प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा 151 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने से विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा,कार्यक्रम के आयोजक प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं दैनिक अग्रसोच से बब्लू जायसवाल ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है,
कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शर्मा ने किया एवं आभार बबलू जायसवाल द्वारा मना गया।


