*सागर/बांदरी।*
बांदरी थाना पुलिस ने करीब 15 महीने पुराने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विशेष प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सुरक्षित दस्तयाब किया है। वहीं मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल खुरई भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 मई 2025 को फरियादी ने थाना बांदरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर थाना बांदरी में अपराध क्रमांक 159/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश रवाना किया गया, जहां पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए 6 अगस्त 2026 को किशनगढ़ी, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
पुलिस द्वारा बालिका के कथन दर्ज किए गए। कथनों के आधार पर मामले में आरोपी यशवंत पिता इमरत अहिरवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, थाना मोतीनगर, जिला सागर के विरुद्ध संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया।
पुलिस ने आरोपी यशवंत को 6 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को उपजेल खुरई में निरुद्ध किया गया है।
👮 पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
नाबालिग बालिका की दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया तथा एसडीओपी खुरई प्रवीण कुमार अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बांदरी उनि. सतेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी रजवांस उनि. विजय पटैल, आरक्षक जयराम यादव एवं महिला आरक्षक सोनाली चौहान का विशेष योगदान रहा।
बाईट
उप निरिक्षक सतेन्द्र सिंह गुर्जर थाना बांदरी
बांदरी से दुर्गसिंह यादव की रिपोर्ट


