• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले में 9 अगस्‍त से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान, होंगी विविध गतिविधियां वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष आयोजन 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा

by Manish Gautam Chiefeditor
August 8, 2026
in कटनी
0
जिले में 9 अगस्‍त से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान, होंगी विविध गतिविधियां  वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष आयोजन  14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह अभियान जन-आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें आमजन को देशभक्ति के उत्साह के साथ भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ भी संवेदनशीलता और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। जिले में हर‍ घर तिरंगा अभियान के आयोजन से संबंधित कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को विस्‍तृत दिशा-निर्देश दिए हैं।

*9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान*

जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक जनभागीदारी के साथ आयोजित होगा। इस दौरान शासकीय विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। नागरिकों से अपने घर, कार्यालय एवं वाहनों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

*तिरंगा आधारित गतिविधियां होंगी आयोजित*

अभियान के अंतर्गत जिले में तिरंगा प्रेरित कला प्रदर्शन, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली, बुनाई, प्रश्नोत्तरी, तिरंगा सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, तिरंगा मेला, तिरंगा कॉन्सर्ट, बाइक एवं साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, मानव श्रृंखला निर्माण तथा ‘तिरंगा एंथम’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सैन्य बलों एवं पुलिस जवानों के सम्मान में ‘पत्र लेखन’ जैसे भावनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

*नागरिक कर सकेंगे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड*

स्थानीय स्वयं सहायता समूहों एवं उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से खादी एवं पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकेंगे।

*“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन*

इस वर्ष राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसे अभियान से जोड़ा गया है। सभी शासकीय कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक आयोजनों में “वंदे मातरम” का गायन प्रमुख रूप से किया जाएगा। जहाँ राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जाएंगे, वहाँ पहले “वंदे मातरम” और उसके बाद राष्ट्रगान “जन गण मन” होगा। राष्ट्रीय गीत के दौरान सभी उपस्थितजन सावधान मुद्रा में खड़े होकर सम्मान प्रकट करेंगे तथा शुद्ध एवं गरिमामय प्रस्तुति सुनिश्चित की जाएगी।

*डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दिखेगा तिरंगा*

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत www.harghartiranga.com पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जाएगा। नागरिकों द्वारा अपलोड की गई तिरंगे के साथ सेल्फी पर “वंदे मातरम” अंकित रहेगा, जिससे देशभक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित होगा।

*14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’*

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देश विभाजन के दौरान विस्थापन और बलिदान झेलने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला एवं संभाग स्तर पर शांति मार्च (मौन जुलूस) निकाले जाएंगे तथा स्मृति सभाओं का आयोजन होगा। विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे।

*प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम*

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों एवं प्रमुख प्रशासनिक भवनों में विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों एवं संघर्षों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ऐतिहासिक पीड़ा को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति संकल्प को सुदृढ़ करना है।

*ग्राम से शहर तक सक्रिय भागीदारी*

अभियान में जिलों, विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों एवं अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ते हुए इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।
#JansamparkMP
#DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MinOfCultureGoI
#minculturemp
#jbpcommissioner
#HarGharTiranga
#HGT2026 #katni #कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d