*योगेश गजभिये पांढुरना*.माय भारत,पांढुर्णा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राम शांति विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। चित्रकला प्रतियोगिता में काव्या पराये ने प्रथम स्थान, काव्य-पाठ प्रतियोगिता में प्रांजल खंडार ने प्रथम तथा जाग्रवी पांडव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में देवेंद्र राउत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक/स्ट्रीट प्ले में कक्षा 9 के विद्यार्थियों के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। वहीं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में किंजल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शाला चेयरमैन श्री सुभाष बुधराजा, डायरेक्टर श्री शिवम बुधराजा, प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर श्री रोहित धवले एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत, रचनात्मकता एवं टीम भावना का प्रमाण है।


