• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कालापीपल

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर सुश्री बाफना ने विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया 💠 आंगनवाड़ी, विद्यालय, स्वास्थ्य सेवाओं, नलजल योजना, उचित मूल्य दुकान सहित निर्माण कार्यों को देखा

by Manish Gautam Chiefeditor
August 8, 2026
in कालापीपल
0
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर सुश्री बाफना ने विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया  💠 आंगनवाड़ी, विद्यालय, स्वास्थ्य सेवाओं, नलजल योजना, उचित मूल्य दुकान सहित निर्माण कार्यों को देखा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बब्लू जयसवाल

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर जिले के पंचदेहरिया, ढाबलाघोसी, तिलावद मैना, अरनियाखुर्द, अरण्डिया एवं पाडलिया सहित विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर शासन की योजनाओं एवं विभागीय व्यवस्थाओं को देखा।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम पंचदेहरिया में आंगनवाड़ी क्रमांक-2 का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों की कम उपस्थिति पाए जाने तथा सुपरवाइजर द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किए जाने पर सुपरवाईजर की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में बच्चों की उपस्थिति नहीं होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन एक ही कक्ष में करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को दिए।

कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण एवं उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली। ग्रामीणों से चर्चा कर नाली सहित अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने शासकीय एकीकृत हाई स्कूल पंचदेहरिया में शौचालय, मध्याह्न भोजन, एफएलएन गतिविधियों, कक्षाओं एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। खराब एलईडी टीवी तत्काल ठीक कराने, विद्यालय में उपलब्ध अतिरिक्त फर्नीचर अन्य विद्यालयों को उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में साफ-सफाई एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम ढाबलाघोसी के प्राथमिक विद्यालय में एफएलएन गतिविधियों के तहत कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों से पढ़ाई, जोड़-घटाव एवं शैक्षणिक स्तर का आंकलन किया। साथ ही उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों को ट्रैकर संधारित करने, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

तिलावद मैना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने दवा वितरण केन्द्र, एएनसी वार्ड, लेबर रूम, स्टोर एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता एवं एक्सपायरी दवाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने एएनसी और एचआर की ऑनलाइन एन्ट्री कराने के निर्देश बीएमओ को दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम अरनियाखुर्द में प्राथमिक कृषि साख समिति का निरीक्षण कर यूरिया भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली तथा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। अरनियाखुर्द में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल जल योजना के निरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति देखी। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को हस्तांतरित की गई नलजल योजनाओं के खुले नलों में टोटी लगवाने तथा नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम पाडलिया में जल निगम द्वारा निर्माणाधीन पेयजल टंकी का निरीक्षण कर परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही यहां हाई स्कूल विद्यालय में में विद्यार्थियों से चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने खातीखेड़ी से पाडलिया तक सड़क निर्माण की मांग रखते हुए आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने अरण्डिया में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन के निरीक्षण के दौरान भवन में खराब ईंट का उपयोग करने पर संबंधित ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त की और भवन में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अंकिता पाटकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers

#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान_2026
#MadhyaPradesh #JansamparkMP #Shajapur #शाजापुर

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार*  – *इंदौर में ‘इंहेंसिंग एक्सेस टू जस्टिस’ विषय पर आयोजित वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस* – *न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भी रीजनल कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित* – *लोकमाता अहिल्या देवी -सम्राट विक्रमादित्य ने प्रस्तुत किए उत्कृष्ट उदाहरण* – *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहा बदलाव का स्वर्णिम समय*

*सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार* - *इंदौर में 'इंहेंसिंग एक्सेस टू जस्टिस' विषय पर आयोजित वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस* - *न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भी रीजनल कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित* - *लोकमाता अहिल्या देवी -सम्राट विक्रमादित्य ने प्रस्तुत किए उत्कृष्ट उदाहरण* - *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहा बदलाव का स्वर्णिम समय*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.