• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, August 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: बरही अस्पताल का निरीक्षण कलेक्टर, एसपी, डीएफओ और जिला पंचायत सीईओ ने बरही अस्पताल में मरीजों से जाना उपचार का हाल

by Manish Gautam Chiefeditor
August 7, 2026
in कटनी
0
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: बरही अस्पताल का निरीक्षण   कलेक्टर, एसपी, डीएफओ और जिला पंचायत सीईओ ने बरही अस्पताल में मरीजों से जाना उपचार का हाल
0
SHARES
102
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम

कलेक्टर श्री तिवारी मरीजों से सीधे संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्रसव कक्ष और एनआरसी का भी किया निरीक्षण

कटनी, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला अस्पताल बरही का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, डीएफओ एवं जिला पंचायत सीईओ ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर जाना कि उन्हें उपचार के दौरान किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं।

कलेक्टर ने पूछा—इलाज में कोई परेशानी तो नहीं?

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने इलाज के लिए बरही आईं उमरिया निवासी पिंकी पटेल से अस्पताल की सुविधाओं और उपचार के अनुभव के बारे में पूछा। पिंकी ने बताया कि उन्हें उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और अस्पताल की व्यवस्थाएं अच्छी हैं। इसी तरह जाजागर निवासी बुजुर्ग मुरारी से कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं और एक्स-रे सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक्स-रे समय पर हुआ और अस्पताल में बेहतर उपचार मिल रहा है।

*प्रसूता महिलाओं और बच्चों की सुविधाओं पर विशेष जोर*

कलेक्टर ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बीएमओ ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन तीन प्रसव होते हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रसूता महिलाओं को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध रहें।

इसके बाद अधिकारियों ने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) पहुंचकर उपचाररत बच्चों की स्थिति देखी। कलेक्टर ने बच्चों के परिजनों से भोजन, देखभाल और उपचार की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों के पोषण और उपचार में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए।

*इलाज के साथ स्वस्थ वातावरण भी जरूरी*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने अस्पताल परिसर के वातावरण को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने सीएमएचओ को अस्पताल परिसर और आसपास पौधरोपण, आकर्षक क्यारियां विकसित करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में सकारात्मक भूमिका निभाता है

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
संस्कार कांवड यात्रा पर सोमवार 10 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय एवं आशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित.

संस्कार कांवड यात्रा पर सोमवार 10 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय एवं आशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d