• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, August 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी से उठी प्रकृति बचाने की बड़ी पहल, 117 जैव विविधता समितियों को मिली नई जिम्मेदारी

by Manish Gautam Chiefeditor
August 4, 2026
in कटनी
0
कटनी से उठी प्रकृति बचाने की बड़ी पहल, 117 जैव विविधता समितियों को मिली नई जिम्मेदारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। सामान्य वन मंडल कटनी द्वारा आज जिले की 117 जैव विविधता प्रबंधन समितियों (बीएमसी) के अध्यक्ष एवं सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समितियों को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाते हुए स्थानीय स्तर पर जैव विविधता संरक्षण को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ वनमंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता प्रबंधन समितियां स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आधारशिला हैं। इनके माध्यम से ग्राम स्तर पर जैव विविधता का संरक्षण, संवर्धन तथा पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड, भोपाल के तकनीकी विशेषज्ञ श्री विवेक पाण्डेय एवं श्री शुभम सिंह ने जैव विविधता प्रबंधन समितियों की भूमिका, लोक जैव विविधता पंजी (PBR) के अद्यतन, स्थानीय जैविक संसाधनों के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण तथा लाभ-प्रभाग (Benefit Sharing) राशि के नियमानुसार उपयोग एवं प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उप वनमंडल अधिकारी पश्चिम कटनी श्री कार्तिकेय भट्ट, उप वनमंडल अधिकारी पूर्व कटनी श्री जगदीश वास्पे तथा कटनी पीबीआर नोडल अधिकारी श्री मोहनदास नागवानी ने भी समितियों के दायित्व, कार्यप्रणाली तथा ग्राम स्तर पर जैव विविधता संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में उपस्थित 117 जैव विविधता प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपने क्षेत्रों में जैव विविधता संरक्षण एवं लोक जैव विविधता पंजी के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, स्थानीय जैविक संसाधनों के संरक्षण को सुदृढ़ करने तथा जनसहभागिता आधारित संरक्षण प्रयासों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d