• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*जनपद की लव स्टोरी में तीसरे की इंट्री से उठा बवाल* *जनपद कर्मचारियों ने की शिकायत, पत्नी ने एसपी से मांगा न्याय*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 3, 2026
in पढुरंना
0
*जनपद की लव स्टोरी में तीसरे की इंट्री से उठा बवाल*  *जनपद कर्मचारियों ने की शिकायत, पत्नी ने एसपी से मांगा न्याय*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

योगेश गजभिये पांढुरना*.जनपद पंचायत सौसर में पदस्थ दो कर्मचारियों के कथित व्यक्तिगत संबंधों को लेकर उठे विवाद ने अब प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल पैदा कर दी है। मामले को लेकर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, कार्यालय में पदस्थ एक महिला एवं एक पुरुष कर्मचारी के संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं चल रही हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों अक्सर कार्यालयीन समय के दौरान अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाएं और दावे सामने आए हैं, जिनसे विभाग की छवि प्रभावित होने की बात कही जा रही है। चर्चाओं के बीच यह मामला कथित रूप से एक अन्य युवक के नाम जुड़ने के बाद और अधिक सुर्खियों में आ गया है। वहीं यह भी चर्चा है कि इस विवाद के कारण संबंधित कर्मचारी के पारिवारिक जीवन पर असर पड़ा है तथा उसकी पत्नी द्वारा छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बन रहे विवादपूर्ण माहौल से कार्य संस्कृति प्रभावित हो रही है तथा विभाग की साख पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सीईओ को ज्ञापन सौंपकर मामले में आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाने का आग्रह किया है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि कार्यालय की गरिमा एवं सुचारु कार्य व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित दोनों कर्मचारियों को अन्य जनपद पंचायतों में संलग्न (स्थानांतरित) किया जाए, ताकि कार्यालय का वातावरण सामान्य हो सके और सभी कर्मचारी बिना किसी व्यवधान के अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल सहारे, मोतीराम ठाकरे, कमलेश डेहरिया, शुभम उइके, बालकराम डोंगरे, सुधीर राउत, धर्मेंद्र खिलवाड़ी, संजय सूर्यवंशी, लता भक्ते, संजय यमदे, राधेश्याम चौधरी, संतोष मानमोड़े, नीलकंठ बावनकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

पति पत्नी और वो दो :-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 साल पहले सौसर में पदस्थ हुए छिंदवाड़ा के एक अधिकारी पदभार संभालने के कुछ ही महीना में कार्यालय में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के प्रेम के जाल में पड़ गए। जबकि अधिकारी महोदय पहले से ही शादीशुदा है जिनकी पत्नी और परिवार छिंदवाड़ा में रहता है और वहीं से यह महाशय आना-जाना करते है। प्रेम कहानी काफी पुरानी बताई जा रही है लेकिन इन दिनों विभागीय कार्यों से साथ में अधिक आना-जाना करने के कारण यह मामला ज्यादा चर्चा में आ गया। सूत्रों पर यकीन करें तो कुछ लोग दबी जुबान में यह भी कह रहे हैं की इन दोनों कर्मचारियों ने चोरी छुपे कथित रूप से विवाह करने की भी चर्चा है लेकिन जिसकी पुष्टि नहीं हो सकती। अधिकारी महोदय के अपने ही कार्यालय के महिला कर्मचारी संबंध अभी चर्चाओं में ही थे की सौसर नगर के एक युवा व्यवसाय इस त्रिकोण में चौथा एंगल लेकर आ गए। जिस प्रकार मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता नामक आकर्षक महिला किरदार के पीछे पात्र जेठालाल अक्सर घूमते नजर आते हैं ठीक वैसे ही हाल सौसर में भी नजर आ रहा है। बेचारे अधिकारी महोदय पहले से ही पति-पत्नी और वो के बीच में फंसे हुए थे, जो अपनी इस प्रेम कहानी के चक्कर में अपनी पत्नी और परिवार तक से लढ़ रहा था। लेकिन इस सौसर के व्यवसायि के अपनी विवाहोत्तर प्रेम कहानी में एंट्री करने से परेशान चल रहे हैं। देखते हैं आगे यह प्रकरण कहा जाकर रुकता है, शिकवे शिकायतों के बीच आखिर किसका प्यार अंतिम अंजाम तक जाता है। इस पर पूरे पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिले सहित सौसर की निगाह बनी हुई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*चार वर्षों की विकास यात्रा बनी जनविश्वास की पहचान*  *महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम परिषद के चार वर्ष पूर्ण, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं*

*चार वर्षों की विकास यात्रा बनी जनविश्वास की पहचान* *महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम परिषद के चार वर्ष पूर्ण, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.