• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, August 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ओवरलोड, ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध पार्किंग पर चलेगा सख्त अभियान “सड़क सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता”— कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
August 3, 2026
in कटनी
0
ओवरलोड, ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध पार्किंग पर चलेगा सख्त अभियान  “सड़क सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता”— कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश
0
SHARES
7
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (03 अगस्‍त) – जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हाईवा एवं अन्य भारी वाहन संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, खनिज एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दिया।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कार्रवाई

बैठक में उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पाल, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परिवहन व्यवसायी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अब जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्तीकरण के लिए प्रस्तावित

बैठक में निर्णय लिया गया कि शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण योग्य प्रकरण तैयार कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भेजे जाएंगे।

ओवरलोड, ओवरस्पीड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहन प्रशासन के रडार पर

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड तथा बिना नंबर प्लेट संचालित भारी वाहनों के विरुद्ध खनिज विभाग, परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। शहर की सीमा में निर्धारित समय के अतिरिक्त भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जीपीएस और डैशबोर्ड सीसीटीवी होंगे अनिवार्य

सड़क सुरक्षा को तकनीक से जोड़ते हुए सभी भारी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम एवं डैशबोर्ड सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी वाहन संचालकों को निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया, ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहनों की प्रभावी निगरानी की जा सके।

प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

बैठक में मंझगवां–बरही–बड़वारा मार्ग, कुठला रोड, पीरबाबा रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, नियमों के पालन की अपील

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून लागू करने का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। सभी वाहन संचालकों एवं परिवहन व्यवसायियों से यातायात नियमों का पालन करने, ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीड से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*4 अगस्त, मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई*  *आपकी समस्या,सीधे महापौर के समक्ष —एक ही स्थान पर होगा समाधान*

*4 अगस्त, मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई* *आपकी समस्या,सीधे महापौर के समक्ष —एक ही स्थान पर होगा समाधान*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d