कटनी (3 अगस्त)- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को आप सभी ने सेवाकाल के दौरान बेहतर सेवाएं दी है। आप सेवा से मुक्त हुए हैं लेकिन आपको सामाजिक जीवन में अपने अनुभवों का लाभ समाज और विभागीय लोकसेवकों को निरंतर देते रहना है। आपको उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इस आशय के विचार
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो चुके विभिन्न विकास खंडों से आए पंचायत समन्वय अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं लिपिक संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों से कहीं। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी मौजूद रहे।
*एक – एक कर हरेक से सुने सेवाकाल के अनुभव*
इस दौरान सुश्री कौर ने एक-एक करके उपस्थित सभी लोक सेवकों से सेवाकाल के दौरान आए खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी लेते हुए भविष्य को लेकर क्या प्लानिंग की है.. आपने क्या सोचा है… इस पर चर्चा की। उपस्थित लोक सेवकों ने सेवाकाल के दौरान हुए अनुभवों को बड़े ही चाव से साझा किया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने बड़े ही स्नेह और आत्मीयता से सभी को भरोसा दिलाया कि जब कभी भी उन्हें उनकी जरूरत होगी वे समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर होकर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर लोकसेवकों को सम्मानित किया।
*सेवानिवृत्त हुए लोक सेवक*
जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ से पंचायत समन्वय अधिकारी श्रीमती यशोदा परस्ते, जनपद पंचायत कटनी से ग्राम पंचायत सचिव प्रेमलाल यादव, रीठी से ग्राम पंचायत सचिव गोकरण मिश्रा, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा से सहायक लेखा अधिकारी केशव प्रसाद परोहा और उत्तमचंद राय सहायक ग्रेड-3 आदि 31 जुलाई 2026 को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। सभी ने जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर द्वारा प्रत्येक माह सेवानिवृत हो गए लोकसेवकों से भेंट कर सम्मानित कर मिलने की परंपरा को अधिकारी-कर्मचारी हितैषी एवं प्रोत्साहित कर उत्साह बढ़ाने वाला कदम बताया।


