• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*जिला पांढुर्णा में 10 दिवसीय विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान प्रारंभ* *69 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹14,500 का चालान*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 2, 2026
in पढुरंना
0
*जिला पांढुर्णा में 10 दिवसीय विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान प्रारंभ*  *69 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹14,500 का चालान*
0
SHARES
64
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

योगेश गजभिये पांढुरना*.पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में दिनांक 01 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य निजी वाहनों में लगाए गए अनाधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), सरकारी एवं वीआईपी स्टीकर, ब्लैक फिल्म (टिंटेड ग्लास) तथा नियमों के विपरीत नम्बर प्लेट के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

जिला पांढुर्णा में पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में दिनांक 02 अगस्त 2026 को यातायात प्रभारी निरीक्षक आकांक्षा सहारे तथा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान

अभियान के दौरान निजी वाहनों में लगाए गए अनाधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती) सहित अन्य प्रतिबंधित उपकरणों को तत्काल हटवाते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त निजी वाहनों पर लगाए गए VIP/सरकारी स्टीकर, “On Duty” अथवा अन्य अनाधिकृत स्टीकर, मोनोग्राम, प्रतीक चिन्ह एवं पदनाम प्रदर्शित करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी एवं अन्य विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नियमों के विपरीत फैंसी, परिवर्तित, अस्पष्ट, ढकी हुई अथवा मानक विनिर्देशों के अनुरूप न होने वाली नम्बर प्लेट वाले वाहनों तथा अवैध रूप से ब्लैक फिल्म (टिंटेड ग्लास) लगे चारपहिया वाहनों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा आमजन को मोटरयान अधिनियम एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करते हुए स्वैच्छिक रूप से नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी निरंतर जारी है।

अब तक जिला पांढुर्णा में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा कुल 69 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए ₹26,900 की चालानी कार्रवाई की गई है।

पांढुर्णा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत उपकरण, वीआईपी स्टीकर अथवा नियम विरुद्ध संशोधन का उपयोग न करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अभी तक घरों में सांप घुसते सुना था लेकिन जिले के एक घर में मगरमच्छ गुस गया. बाद में वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू…!

अभी तक घरों में सांप घुसते सुना था लेकिन जिले के एक घर में मगरमच्छ गुस गया. बाद में वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d