• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त तपस्या परिहार का बड़ा फैसला, नगर निगम के सभी रिकॉर्ड होंगे डिजिटाइज

by Manish Gautam Chiefeditor
August 2, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त तपस्या परिहार का बड़ा फैसला, नगर निगम के सभी रिकॉर्ड होंगे डिजिटाइज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन तथा प्रदेश शासन की ई-गवर्नेंस नीति को मूर्त रूप देने की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम की सभी शाखाओं में वर्षों से संधारित महत्वपूर्ण अभिलेखों, नस्तियों एवं दस्तावेजों का चरणबद्ध डिजिटाइजेशन किया जाएगा। यह पहल नगर निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसके माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में गति आएगी, अभिलेखों का सुरक्षित संधारण सुनिश्चित होगा तथा नागरिकों को अधिक त्वरित, सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

*निर्धारित प्रारूप में मांगी गई शाखा वार जानकारी*

निगमायुक्त के निर्देशानुसार रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन के लिए निगम की सभी शाखाओं से निर्धारित प्रारूप में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य की नियमित समीक्षा भी समय-सीमा की बैठकों में की जाएगी, ताकि डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया तय समय-सीमा में प्रभावी ढंग से पूर्ण हो सके।

*वर्षों पुराने अभिलेख होंगे सुरक्षित एवं सुलभ*

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि डिजिटाइजेशन के बाद वर्षों पुराने महत्वपूर्ण अभिलेख सुरक्षित डिजिटल स्वरूप में संरक्षित रहेंगे। किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता होने पर उसे कुछ ही समय में खोजकर उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे कार्यालयीन कार्यों में अनावश्यक विलंब समाप्त होगा और निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनेगी। साथ ही अभिलेखों के क्षतिग्रस्त होने, गुम होने अथवा प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की संभावना भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

*बढ़ेगी जवाबदेही, सेवाओं में आएगी पारदर्शिता*

निगमायुक्त ने कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्था से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सूचना का आदान-प्रदान अधिक सरल एवं प्रभावी होगा। इससे प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी तथा नागरिकों की शिकायतों, राजस्व, स्थापना एवं अन्य विभागीय प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था नगर निगम के लिए एक मजबूत एवं विश्वसनीय डिजिटल अभिलेख प्रणाली का आधार बनेगी।

*कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता*

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया है कि रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रारूप में शीघ्र उपलब्ध कराएं तथा इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग के माध्यम से ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करना है, जो दक्ष, पारदर्शी, उत्तरदायी और पूर्णतः नागरिक-केंद्रित हो।

फोटो –

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जेल पहुंची सरपंच पर गिरी गाज! SDM ने तत्काल किया निलंबित

जेल पहुंची सरपंच पर गिरी गाज! SDM ने तत्काल किया निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.