*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पांढुर्णा एवं सौसर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 5,000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया।
कार्रवाई के दौरान आबकारी वृत्त पांढुर्णा अंतर्गत ग्राम इटावाढाना, जाटलापुर एवं उमरी में अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी गई। इस दौरान नालों एवं जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के समीप पन्नियों तथा ड्रमों में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 5,000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। नियमानुसार महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन को निर्मूल्य होने के कारण मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया।
उक्त कार्रवाई के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी भारत गौंड, वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक जीत सिंह धुर्वे, मुकेश राहांगडाले, श्रद्धा राहंगडाले, भावना हिडाऊ, उत्कर्ष ठाकरे एवं श्री अंकुश मरावी सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।


