*योगेश गजभिये पांढुरना*.महामहिम राष्ट्रपति एवं विविध संस्थाओं से पुरस्कृत क्रांतिकारी साहित्यकार एस.आर शेंडे का आकाशवाणी छिंदवाड़ा से कविता पाठ का प्रसारण मंगलवार दिनाँक 04 अगस्त 26 को सुबह 7 : 20 बजे होगा।
श्री एस.आर.शेंडे अपनी ओजस्वी वाणी से समसामयिक विषयों- कारगिल विजय दिवस,स्वाधीनता दिवस,कौमी एकता,महिला सशक्तिकरण,क़लमकार,अन्नदाताओं की व्यथा ,रिमझिम बरसता सावन आदि पर स्वरचित कविताएँ पढेंगे। उन्हें साहित्य सेवियों,कलमकारों,स्नेहीजनों ने हार्दिक बधाई दी है। शेंडे ने आकाशवाणी केंद्र छिंदवाड़ा परिवार के साथ ही हमेशा साथ देने वाले पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार माना है। प्रबुद्ध श्रोताओं,युवाओं को काव्यपाठ का रसास्वादन करने एवं साहित्य से जुडने का अनुरोध किया है।


