• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, August 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने छात्रों से किया शैक्षिक संवाद, शिक्षिका बन पढ़ाया अनुशासन का पाठ*

*सुश्री कौर ने व्यवस्थाओं और संसाधनों के रखरखाव की परख कर टटोली नब्ज़, सुचारु संचालन के दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 1, 2026
in कटनी
0
*नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने छात्रों से किया शैक्षिक संवाद, शिक्षिका बन पढ़ाया अनुशासन का पाठ*
0
SHARES
70
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जब एक बच्चे ने मासूमियत के साथ पूछा कि मुझे आप जैसा बनना है.. तब जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने छात्र की आंखों में आत्मविश्वास की चमकीली झलक महसूस करते हुए छात्रों से कहा कि बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने पूरी लगन और परिश्रम से निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें। क्योंकि जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत के अलावा और कोई शॉर्टकट नहीं है। यह बातें जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास रॉबर्ट लाइन कटनी पहुंच कर कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों से शैक्षिक संवाद करते हुए आत्मीयता और स्नेह के साथ कहीं। गौर तलब है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर छात्रावासों की व्यवस्थाओं और शैक्षिक गतिविधियों को दुरुस्त और सुदृढ़ करने अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है

*शिक्षिका बन पढ़ाया अनुशासन का पाठ*
 
सुश्री कौर ने छात्रों से अकादमिक संवाद करते हुए पूछा कि पढ़-लिख कर भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, तब किसी ने आर्मी में, किसी ने पुलिस ऑफिसर, किसी ने डॉक्टर, इंजीनियर सहित बड़े प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की इच्छा जताई। हौंसला अफजाई करते हुए सुश्री कौर ने कहा कि आज से ही लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित होकर कड़ी मेहनत करिए नामुमकिन कुछ भी नहीं है। सफलता आपके कदम चूमेगी। इस दौरान शिक्षिका के रूप में उन्होंने छात्रों से पहाड़ा, गिनती, गणित और अंग्रेजी के विषय में पढ़ाई में रुचि और अध्यापन कार्य के संबंध में जानकारी ली, विचार और अनुभव साझा करते हुए छात्रों को पढ़ाया। कक्षा तीसरी के मयंक ने धारा प्रवाह 17 का पहाड़ा सुनाया वही कक्षा पांचवी के अंश पटेल ने अंग्रेजी में अपना परिचय दिया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने पास बुलाकर दोनों बच्चों की पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया और शाबाशी दी। इस दौरान उन्होंने कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवी,सातवीं और आठवीं के छात्रों धरण सिंह,अगस्त सिंह, नितिन सिंह, अंश, प्रिंस, सत्यम, राजकुमार पटेल से भी सवाल पूछे और उन्होंने आत्मविश्वास से लबालब होकर उत्तर दिए, जिसकी जिला पंचायत सीईओ ने मुक्त कंठ से सराहना की।
 
*छात्रों को रुचि कर शिक्षा दें*
 
जिला पंचायत सीईओ ने शिक्षकों से चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार खेल-खेल के माध्यम से अध्यापन कार्य करें ताकि छात्र पढ़ाई की और आकर्षित हूं। परिणाम मूलक शिक्षा दें जो छात्रों के मन मस्तिष्क में प्रभावशाली रूप से बैठ जाए।
जिला पंचायत सीईओ ने शिक्षकों से चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार खेल-खेल के माध्यम से अध्यापन कार्य करें ताकि छात्र पढ़ाई की और आकर्षित हूं। परिणाम मूलक शिक्षा दें जो छात्रों के मन मस्तिष्क में प्रभावशाली रूप से बैठ जाए।
 
*छात्रावास की व्यवस्थाओं और संसाधनों के रखरखाव की माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग*
 
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने छात्रावास में उपलब्ध संसाधनों के रखरखाव और व्यवस्थाओ की माइक्रो लेवल पर निगरानी करते हुए हर एक कक्षाओं, किचन, भंडार गृह, आवासीय परिसर,शौचालयों का अवलोकन किया।  उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की परख करते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की नब्ज़ टटोली। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु वार्डन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने साफगोई के साथ कहा कि छात्रों के खान-पान और सुचारू व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने वार्डन से छात्रावास में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने छात्रावास में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर रखरखाव और शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। छात्रावास में निरीक्षण के दौरान सर्व श्री डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी, एपीसी प्रीति सिंह और वार्डन प्रेमलता पटेल सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी*

सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त भारत' की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d