कटनी शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व निर्देशानुसार भारी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियों एवं कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर हिमाचल मंडी से सांसद कंगना रानाउत जिन्होंने जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्र और छात्राओं को गटर कहा एवं शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी जिन्होंने बिलकिस बानो बलात्कार कांड जैसे जघन्य बलात्कार के आरोपियों का जेल से छूटने पर स्वागत किया ,का सांकेतिक पुतला दहन किया, रजनी वर्मा ने कहा की कंगना राणावत जो छात्राओं के संस्कार की बातें करती हैं और उन्हें गटर छाप कहकर संबोधित करती हैं, और उनकी परवरिश पर सवाल उठाती है उनका कहना है कि यह पढ़ने वाली छात्राएं नहीं है बल्कि अशिक्षित और असभ्य परिवार से आने वाली बेटियां हैं और इनका व्यवहार पशुओं की तरह है आजाद भारत में अभिव्यक्ति का अधिकार सबको है हम मानते हैं कि जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों के द्वारा लगाए गए नारे और शब्द गलत हो सकते हैं लेकिन उनका इरादा केवल अपने हक के लिए लड़ने का था वह तो अभी छोटे हैं बड़े होते-होते शब्दों की मर्यादा और उसका ज्ञान उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाएगा लेकिन आपने कभी भाजपा में बैठे उन अपराधिक प्रवृत्ति और बलात्कार के आरोपी नेताओं के बारे में कुछ नहीं बोला जिन्होंने महिलाओं के साथ दुराचार और अपराध में काफी नाम कमाया, और आज वह केंद्र और राज्य सरकार के बड़े-बड़े पदों में बैठे हुए हैं, भाजपा में मंत्री पद पर बैठे हुए संघी मानसिकता वाले मंत्री जो महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सम्मान की बात करते हैं वही लोग महिला से दुराचार करने वाले आरोपियों के जेल से छूटने के बाद उनका स्वागत करते हैं उन्हें संरक्षण देते हैं यह कैसी दोगली मानसिकता है जनता और महिलाओं के साथ लगातार हो रहे इस छल का महिला कांग्रेस पूरे भारत भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है और लगातार भाजपा सरकार को जनता के सामने आईना दिखाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा मंत्री मंडल मैं बैठे सभी भ्रष्टाचारी मंत्रियों और सांसदों को उनके कर्मों और बड़बोलेपन का जवाब जल्दी ही जनता अपने मतों से जवाब देगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, राकेश जैन कक्का, हरिशंकर शुक्ला, प्रेम बत्रा, करण सिंह चौहान, विजय पटेल,सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह, अदिता वर्मा, लता कनौजिया, शशि यादव, कल्पना पाठक,मनीषा शर्मा, अर्चना जायसवाल, दुर्गावती कोल, रूपा पाठक, अर्चना दुबे, नजमा बी, सुषमा ठाकुर, रुक्मणी पांडे, लता खरे, सुनीता सोनी,सुमन सैनी, शशि शेखर भारद्वाज,कमलेश यादव, तुलाराम गोटिया, मौसुफ अहमद,संदीप यादव, श्याम पाहुजा, राकेश द्विवेदी, अजय कोल,फरीद मोहम्मद, साहिल नामदेव,ओंकार टेकाम, उदय सिंह,इमरान खान,दिलदार खान, विजय समुद्री,रमेश अहिरवार,अर्जुन सिंह,अमित सिंह,ज़ालिम यादव,अहमद कुरैशी,मारूफ अहमद,इरशाद खान,जॉर्ज डेविड,आनंद पटेल,विनोद डेंगरे,एजाज खान हर्षितमिश्रा,राजा खान सहितअनेको कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।


