• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जरूरतमंदों के लिए सुरक्षा का संबल बना निगम का रैन बसेरा* *निगम प्रशासन के निर्देशन में सर्वसुविधायुक्त आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं सुदृढ़*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 31, 2026
in कटनी
0
*जरूरतमंदों के लिए सुरक्षा का संबल बना निगम का रैन बसेरा*  *निगम प्रशासन के निर्देशन में सर्वसुविधायुक्त आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं सुदृढ़*
0
SHARES
9
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

कटनी – वर्षा ऋतु के दौरान कोई भी जरूरतमंद, निराश्रित, श्रमिक अथवा यात्री खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश न हो, इसी मानवीय उद्देश्य के साथ नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बस स्टैंड स्थित सर्वसुविधायुक्त रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है। निगम प्रशासन के निर्देशन में रैन बसेरा की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखा गया है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध हो सके।

रैन बसेरा प्रभारी एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि रैन बसेरा में पर्याप्त संख्या में बिस्तर, गद्दे, चादर, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, नियमित साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

नगर निगम कटनी का यह रैन बसेरा केवल रात्रि विश्राम का स्थान नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का जीवंत उदाहरण बन चुका है। श्री पाठक ने बताया कि रेन बसेरा का जरूरतमंद नागरिक निरंतर लाभ उठा रहे है। विगत तीन दिवसों में 27 जुलाई को 55 लोगों, 27 जुलाई को 36 लोगों तथा 29 जुलाई को 48 लोगों ने रेन बसेरा की निःशुल्क सुविधा का लाभ प्राप्त किया।

रेन बसेरा आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ आश्रय प्रदान किया जाता है, जिससे उसे राहत के साथ सुरक्षा और आत्मीयता का भी अनुभव होता है। निगम प्रशासन का सतत प्रयास है कि शहर का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति वर्षा के कारण असुरक्षित परिस्थितियों में रात बिताने के लिए विवश न रहे।

निगम प्रशासन ने शहरवासियों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई निराश्रित, वृद्ध,श्रमिक अथवा जरूरतमंद व्यक्ति खुले में ठंड से जूझता दिखाई दे, तो उसे रैन बसेरा की जानकारी देकर सहयोग करें। प्रशासन और नागरिकों की साझा भागीदारी से यह जनकल्याणकारी पहल और अधिक प्रभावी बनेगी तथा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा जरूरतमंदों के लिए सुरक्षा, सम्मान, सेवा और विश्वास का स्थायी केंद्र बना रहेगा।

फोटो –

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*💥बरही पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा 25 लाख के सोने चांदी के जेवर किए बरामद 💥।*

*💥बरही पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा 25 लाख के सोने चांदी के जेवर किए बरामद 💥।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d